23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बयान, कहा – ये मेरी टीम है….

पांड्या ने कहा, 'बाहर से लोग जो बोल रहे हैं, वो इस स्‍तर पर मायने नहीं रखता है। सबसे पहली बात, यह मेरी टीम है। कोच और मैं वो टीम चुनते हैं, जो सही लगती है। अभी काफी समय है, सभी को मौका मिलेगा और जब उन्हें मौका मिलेगा तो पूरा मौका मिलेगा।"

2 min read
Google source verification
sanju_ca.png

Hardik pandya India vs New Zealand T20 series: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की जमकर आलोचना हुई। अब इसपर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहली बात खुलकर कुछ कहा है। पांड्या का कहना है कि यह उनकी टीम है और वक़्त आने पर सबको मौका मिलेगा।

पांड्या ने कहा, 'बाहर से लोग जो बोल रहे हैं, वो इस स्‍तर पर मायने नहीं रखता है। सबसे पहली बात, यह मेरी टीम है। कोच और मैं वो टीम चुनते हैं, जो सही लगती है। अभी काफी समय है, सभी को मौका मिलेगा और जब उन्हें मौका मिलेगा तो पूरा मौका मिलेगा।"

हार्दिक आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस के भी कप्तान हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक कप्तान बने रहेंगे या नहीं, लेकिन उन्हें एक आक्रामक कप्तान माना जाता है जो टीम की अगुवाई सुरक्षात्मक अंदाज में नहीं करेंगे और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देना उनका तरीका है।

हार्दिक ने कहा, "अगर यह बड़ी सीरीज होती या अधिक मैच होते तो उन्हें मौके मिल सकते थे लेकिन एक छोटी सीरीज में मैं बहुत ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं करता और भविष्य में भी नहीं करूंगा। यह एक आसान फैसला था। हमने टीम की जरूरत के अनुसार फैसला किया। उदाहरण के लिए मुझे छठा गेंदबाजी विकल्प चाहिए था और यह इस दौरे में उपयोगी रहा, जैसा कि दीपक हुडा ने किया। टी20 क्रिकेट में इस उम्र में आपको काफी मौके मिल सकते हैं। अगर किसी को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है तो आप विपक्षी बल्लेबाज को देखकर उन्हें चौंका सकते हैं और इस तरह से हावी हो सकते हैं।"

संजू सैमसन ने 2022 में पांच टी20 इंटरनेशनल पारियों में 44.75 की औसत और 158.40 के स्‍ट्राइक रेट से 179 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि संजू सैमसन को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग