7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पंड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट, शमी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे

पंड्या वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे मैच में चोटिल हो गए थे। पंड्या गेंदबाजी के दौरान फॉलो थ्रू में गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं और उनका रीहैब चल रहा है।

2 min read
Google source verification
hadik_padhya.png

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द वापसी कर सकते हैं। पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के महा सचिव जय शाह ने दी है।

जय शाह ने पंड्या की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि यह ऑलराउंडर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण सीरीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले उपलब्ध होंगे। पंड्या वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे मैच में चोटिल हो गए थे। पंड्या गेंदबाजी के दौरान फॉलो थ्रू में गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं और उनका रीहैब चल रहा है।

शाह ने यहां वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी के मौके पर कहा, "हम दैनिक आधार पर इस पर (पांड्या की चोट की) निगरानी कर रहे हैं। वह एनसीए में ही हैं, वह बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जैसे ही वह फिट होंगे, हम आपको समय पर बता देंगे। वह अफगानिस्तान श्रृंखला से पहले भी फिट हो सकते हैं।"

चोट से उबरने वाले दो अन्य सितारों के बारे में बात करते हुए, शाह ने कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि बीसीसीआई पंत की वापसी पर अंतिम फैसला करेगा, यह स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि यह बोर्ड ही लेगा। विकेटकीपर बल्लेबाज आगामी आईएलपी में खेलेगा या नहीं यह फैसला उसके फ्रेंचाइजी का नहीं है।

शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में पुरुष टीम प्रबंधन को दिया गया विस्तार कितने समय का होगा। कोचिंग स्टाफ के अनुबंधों के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उन्हें अभी अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने कहा, "यह (टी20 विश्‍व कप) जून में शुरू हो रहा है, उससे पहले हमारे पास आईपीएल है और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज है।"

शाह से यह भी पूछा गया कि भारत ईडन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट के बाद गुलाबी गेंद से कोई और मैच शेड्यूल नहीं करेगा। उन्‍होंने कहा कि वह इस मामले पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ बातचीत कर रहे हैं।