
Hardik Pandya Natasha Stankovic Divorce News: जून के शुरूआत में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले अमेरिका गई फिर वेस्टइंडीज रवाना हुई। टीम इंडिया ने 29 जून को खिताब भी जीत लिया। खिलाड़ी देश के प्रधानमंत्री से मिलने के बाद अपने घरवालों से मिल लिए लेकिन हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा स्टेंकोविक अब तक उनके साथ नजर नहीं आईं। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर अफवाह उड़ रही है। गुरुवार को दोनों ने अलग अलग फोटो शेयर कर इस अफवाह की हवा को और तेज कर दिया है।
दरअसल गुरुवार को अनंत अंबानी के शादी समारोह की शुरूआत हुआ और सबसे पहले संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड स्टार सहित कई भारतीय क्रिकेटर्स पहुंचे। इस दौरान हार्दिक पंड्या को भी देखा गया लेकिन यहां भी उनके साथ वाइफ नताशा नजर नहीं आईं। हार्दिक पंड्या अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी नजर आए।
दूसरी ओर नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह अपने बेटे के साथ वीडियो में देखी जा सकती हैं तो और कुछ जिम तस्वीरें भी शेयर की हैं। हार्दिक पंड्या ने एक दिन पहले एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए सब कुछ करने की बात लिखी थी। पंड्या ने 4 फोटो शेयर की लेकिन कहीं भी उनकी वाइफ इसमें नजर नहीं आईं।
Updated on:
06 Jul 2024 12:02 pm
Published on:
06 Jul 2024 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
