10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6,6,6 और फॉर्म में लौटा भारत का मैच विनर, बांग्लादेश के गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया

पांड्या ने इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तनवीर इस्लाम के 17वें ओवर में एक के बाद एक तीन सिक्स जड़े और छक्कों की हैट्रिक लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification

Hardik Pandya, India vs bangladesh warm up match, T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आखिरी वर्मअप मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 60 रनों के बड़े अंतर से हार दिया। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जिरदार वापसी की है।

पांड्या ने इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तनवीर इस्लाम के 17वें ओवर में एक के बाद एक तीन सिक्स जड़े और छक्कों की हैट्रिक लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लगातार संघर्ष करने वाले पांड्या ने इस मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बता दिया की वे ज्यादा दिनों तक फॉर्म से बाहर नहीं रहने वाले। इतना ही नहीं उन्होंने एक विकेट भी झटका।

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब हुई।

टीम के दो बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान नाजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तंजीद हसन ने 17 और लिट्टन दास छह रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा शाकिब अल हसन (28) और महमूदुल्लाह (40) कुछ रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह, सिराज, पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग