2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांड्या ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वीरू ने दिया ये नया नाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेली। कमेंट्री के दौरान वीरु ने नया नाम दिया। 

2 min read
Google source verification
panday with viru

नई दिल्ली। चुटीले अंदाज और चटाकेदार ट्विट के लिए फेमस हो चुके टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या को नया नाम बख्शा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच जब पांड्या अपनी बल्लेबाजी से सबका मनोरंजन कर रहे थें तब कमेंट्री करते हुए वीरु ने ये नया नाम दिया। वीरु ने पांड्या को कूंग फू पांड्या (कूंग फू पांडा) का नया दिया। बता दें कि पहले मैच के हीरो रहे पांड्या ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 66 गेंदों पर 83 रनों की तेज पारी खेलकर पांड्या ने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांड्या ने अपनी इस पारी के दौरान पांच गगनचुंबी छक्के भी लगाए। साथ ही गेंदबाजी में पांड्या ने अपना रंग बिखेड़ा। पांड्या ने चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 28 रन खर्च करते हुए दो बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी पाई।

क्या है इस नाम का मतलब
कमेंट्री कर रहे सहवाग ने हार्दिक को कूंग फू पांड्या (कूंग फू पांडा) के नाम से बुलाया। कुंग फू पांडा 2008 में बनी एक अमरीकी फिल्म है। फिल्म का हीरो एक पांडा है। जो मार्शल आर्ट के जरिए अपने दुश्मनों पर जीत हासिल कर लेता है। वीरु ने हार्दिक को ये नाम शायद इसलिए दिया क्योंकि वो पांड्या ने पांडा के जैसे ही विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाई।

कंगारू टीम पर पहले ही वन-डे बरसे पांड्या
कंगारू टीम के खिलाफ पांड्या का यह पहला वन-डे मैच था। पांड्या ने पहले ही मैच में कंगारू टीम की नीदें उड़ा दी। 11 रन पर टीम इंडिया के तीन विकेट निकाल कर कंगारू टीम बड़ी खुश हो रही थी। लेकिन पांड्या ने धोनी, केदार और भुवनेश्वर के साथ मिल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पांड्या के बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
मैच में पांड्या ने विस्फोटक पारी खेली। वे खासतौर पर विरोधी टीम के स्पिनर एडम जंपा के तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। एक ही ओवर में तीन छक्के लगाने का ये कारनामा पांड्या ने तीसरी बार किया। बता दें कि पांड्या ने अब तक कुल 23 मैचों 391 रन और 23 विकेट ले चुके हैं।