9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैच और सीरीज टाई होने के बाद अंपायर पर भड़की हरमनप्रीत कौर, दिया ये बयान

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा इस मैच में जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, यह बेहद चौंकाने वाला है। अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो मन बनके आएंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा।'

2 min read
Google source verification
harman.png

Harmanpreet Kaur India vs Bangladesh women 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मैच टाई हो गया। जिसके चलते सीरीज भी 1-1 से टाई हो गई। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अंपायर से खफा नज़र आई और मैच के बाद उनपर जमकर भड़की।

दरअसल भारतीय पारी के 34वें ओवर में नाहिदा अख्तर के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और मिस कर गईं। नाहिदा की यह गेंद मिडिल और ले स्टंप पर जा रही है। गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर तनवीर हसन ने हरमनप्रीत कौर को आउट करार दिया। इस बीच गेंद हवा में भी रही और स्लिप में खड़े फिल्डर ने कैच को लपक लिया। एलबीडबल्यू आउट दिए जाने के बाद हरमनप्रीत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने अपना बैट स्टंप पर दे मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, पवेलियन वापस लौटते समय हरमनप्रीत कौर अंपायर को गुस्से में कुछ कहते हुए दिखाई दी थीं।

इतना ही नहीं मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा इस मैच में जिस तरह की अंपायरिंग हो रही थी, यह बेहद चौंकाने वाला है। अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो मन बनके आएंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से निपटना होगा और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा।'

कौर ने आगे कहा, ' जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच हमारे कंट्रोल में था। लेकिन जैसे की मैंने कहा बहुत घटिया अंपायरिंग हुए और हम उनके कुछ निर्णयों से बहुत दुखी हैं।' इस सीरीज का पहला मुक़ाबला बांग्लादेश ने जीता था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने बेहतरीन वापसी की थी।

तीसरे मुक़ाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरगना हक के शतक के दम पर 50 ओवर में चार विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम भी 49.3 ओवर में 225 रन बनाकर ढेर हो गई और मैच टाई हो गया।

बांग्लादेश के लिए फरगना हक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 160 गेंद पर 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना ने 78 गेंद पर 52 रन बनाए। भारत के लिए स्नेह राणा ने दो और देविका वैद्य ने एक विकेट लिया।

इसके जवाब में भारतीय टीम भी 49.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी। भारत के लिए हरलीन देओल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। देओल ने 108 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 85 गेंद में 59 रन बनाए। जेमिमा 33 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर ने तीन और मरूफा अख्तर ने दो विकेट झटके।