10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli पर लगाए जा रहे ‘फेक फील्डिंग’ के आरोप पर Harsha Bhogle ने किया विराट का बचाव, जानिए क्या कहा

भारत ने बांग्लादेश को बुधवार 2 नवंबर को टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच में 5 रन से हरा दिया। पर इस मैच में बांग्लादेशी विकेटकीपर नुरुल हसन ने विराट कोहली पर 'फेक फील्डिंग' का आरोप लगाया है। इस विवाद पर हर्षा भोगले ने भी प्रतिक्रिया दी है। क्या कहा हर्षा ने? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
virat_kohli_and_harsha_bhogle.jpg

harsha Bhogle defends Virat Kohli

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में भारत (India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को बुधवार 2 नवंबर को हुए मैच में रोमांचक तरीके से हराते हुए 5 रन से जीत दर्ज की। पर इस मैच में एक विवाद ने भी जन्म लिया। मैच के बाद बांग्लादेशी विकेटकीपर नुरुल हसन ने विराट कोहली (Virat Kohli) पर 'फेक फील्डिंग' का बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल बांग्लादेश की पारी के दौरान 7वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलने के बाद बल्लेबाज़ लिटन दास ने भागकर रन लिया था। तब अर्शदीप सिंह ने फील्डिंग करते हुए गेंद को थ्रो किया था। इसी दौरान पॉइंट पर खड़े विराट कोहली के पास से भी गेंद निकली, पर कोहली ने उसे पकड़ा नहीं, पर थ्रो करने जैसा एक्शन किया था। हालांकि उस समय इस बारे में किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, पर मैच के बाद नुरुल के इस विषय पर सवाल उठाने के बाद इस विवाद ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: हार के बाद इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने लगाया Virat Kohli पर बड़ा आरोप, जानिए क्या

हर्षा भोगले ने किया विराट का बचाव

इस विवाद के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद हर्षा भोगले ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और विराट का बचाव भी। हर्षा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में 3 ट्वीट्स किए। हर्षा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "फेक फील्डिंग की घटना पर सच तो यह है कि किसी ने इसे नहीं देखा। न ही अम्पायर्स ने, न ही बल्लेबाज़ो ने और न ही हमने। कानून 41.5 में फेक फील्डिंग के मामले में पेनल्टी का प्रावधान है (पर अंपायर को फिर भी इसकी व्याख्या इस प्रकार करनी है) लेकिन किसी ने इसे नहीं देखा। तो तुम क्या करते हो!"

हर्षा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "मुझे नहीं लगता कि कोई मैदान गीले होने की शिकायत कर सकता है। शाकिब सही थे जब उन्होंने कहा कि इससे बल्लेबाज़ी को मदद मिलनी चाहिए। अम्पायर्स और क्यूरेटर्स को खेल को तब तक जारी रखना चाहिए जब तक कि ऐसा करना संभव न हो। और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह से संभाला ताकि कम से कम समय बर्बाद हो।"

हर्षा ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, "इसलिए बांग्लादेश में मेरे दोस्तों के लिए, कृपया फेक फील्डिंग या गीली परिस्थितियों को टारगेट तक न पहुंचने के कारण के रूप में न देखें। अगर कोई बल्लेबाज़ अंत तक टिका होता तो बांग्लादेश जीत सकता था। हम सब इसके दोषी हैं....जब हम बहाने ढूंढते हैं, तो हम विकास नहीं करते हैं।"


यह भी पढ़ें- IND vs BAN: मैच से पहले शाकिब का बयान, बाद में सहवाग का पलटवार