10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: …तो श्रीलंका की क्रिकेट कूटनीति के आगे झुका पाकिस्तान, श्रीलंकाई राष्ट्रपति और पाक पीएम के बीच हुई थी ये बात

श्रीलंका के राष्ट्रपति और शहबाज शरीफ की 30 मिनट की बातचीत ने सुलझाया विवाद। भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर अब सस्पेंस खत्म। जानें पूरा मामला...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 10, 2026

india vs pakistan t20 world cup 2026 match status latest, telephonic conversation between Dissanayake and Shahbaz Sharif

After a call from Sri Lanka's President to PM Shehbaz Sharif, Pakistan has agreed to play against India. (photo - espncricinfo and ians)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर जो खतरा मंडरा रहा था, वह अब खत्म हो गया है। कोलंबो में होने वाले इस मैच को लेकर चल रही अनिश्चितता सोमवार रात को तब खत्म हुई, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच करीब 30 मिनट तक फोन पर बात हुई। इस बातचीत को गेम-चेंजर मोमेंट माना जा रहा है।

श्रीलंका बना शांतिदूत

मैच कराने में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। रविवार को कोलंबो और इस्लामाबाद के हाई कमीशन के जरिए संपर्क शुरू हुआ, जिसके बाद सोमवार रात दोनों बड़े नेताओं के बीच फोन पर बात तय हुई। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच फोन पर करीब आधे घंटे बात हुई। यह पूरी तरह से क्रिकेट कूटनीति (Cricket Diplomacy) है।'

बांग्लादेश ने भी किया था अनुरोध

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि सिर्फ श्रीलंका ही नहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से औपचारिक तौर पर मैच खेलने का अनुरोध किया था। साथ ही UAE और अन्य सदस्य देशों ने भी पाकिस्तान से इस मामले का व्यावहारिक समाधान निकालने की अपील की थी।

पुरानी दोस्ती का वास्ता

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके ने शहबाज शरीफ को याद दिलाया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर 1996 के वर्ल्ड कप का जिक्र किया, जब सुरक्षा कारणों से दूसरी टीमों ने मना कर दिया था, तब भारत और पाकिस्तान ने एकजुटता दिखाते हुए श्रीलंका में मैच खेला था। राष्ट्रपति दिसानायके ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा, 'यह जानकर अच्छा लगा कि भारत-पाकिस्तान मैच योजना के अनुसार ही होगा। श्रीलंका उस एकजुटता को कभी नहीं भूला जो 1996 में भारत और पाकिस्तान ने दिखाई थी।'

ICC ने क्या कहा?

मामला सुलझने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी राहत की सांस ली। ICC ने अपने बयान में कहा कि PCB के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि खेल के हित में सहयोग और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है।