
हर्षा भोगले की चेतावनी, बोले- आज पाकिस्तान जीता तो भारत का सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल।
t20 world cup 2022 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सभी टीम एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। बांग्लादेश से जीतने के बाद भले ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नजर आ रही है, लेकिन जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज होने वाले मैच में अगर पाकिस्तान की जीता तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। हर्षा भोगले पाकिस्तान की जीत से भारत को होने वाले नुकसान को लेकर चेताया है।
बता दें कि सुपर-12 में अभी सिर्फ 7 मैच खेले जाने शेष हैं, लेकिन अभी तक दोनों ग्रुप से कोई भी टीम सेमीफाइनल में स्थान हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 इतना रोमांचक हो चला है कि मैच दर मैच टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बदल रहे हैं। भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया है, लेकिन आज शाम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मैच भारत के सेमीफाइनल की राह में बाधा बन सकता है।
यह भी पढ़े - कप्तान रोहित ने खूब दिए मौके, अब टीम इंडिया से बाहर होगा ये दिग्गज खिलाड़ी
'नेट रन रेट में पाकिस्तान से पीछे रहेगा भारत'
क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए भारत को चेताया है। उन्होंने लिखा है कि 'आज शाम बड़ा मैच होने वाला है। अगर पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है और उसके बाद बांग्लादेश को तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना ही होगा, क्योंकि भारत पाकिस्तान से नेट रन रेट के मामले में पीछे रहेगा।
जिम्बाब्वे को हराना जरूरी
उल्लेखनीय है कि भारत चार मैचों में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। जबकि बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है। भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रविवार को होने वाले आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराना होगा। क्योंकि अभी पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.765 है, जबकि भारत का नेट रेट +0.730 है।
यह भी पढ़े - सेमीफाइनल में इस मजबूत टीम से भिड़ सकता है भारत, जानें पूरा गणित
Updated on:
03 Nov 2022 12:10 pm
Published on:
03 Nov 2022 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
