लंदन : विश्व क्रिकेट के महानतम हरफनमौलाओं में से एक माने जाने वाले इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के पूर्व कप्तान इयान बाथम (Ian Botham) का मानना है कि वह दिसंबर के अंत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए थे, लेकिन उन्होंने उसे मामूली फ्लू समझ लिया था, क्योंकि तब दुनिया को इस बीमारी के बारे में पता ही नहीं था। बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं और पांच लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ ब्रिटेन की बात करें तो यहां तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 43,000 भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।