वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि हम यहां विजडन ट्रॉफी (Wisden Trophy) जीतने आए हैं, लेकिन दुनिया में जो रहा है, उससे भी वाकिफ हैं। उनकी टीम इंसाफ और समानता के लिए लड़ेगी।' होल्डर ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट के समृद्ध इतिहास की जानकारी है। उन्हें पता है कि आने वाली नस्लों के लिए हम उस विरासत के वाहक हैं।