20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कितना दुर्भाग्यशाली है ये गेंदबाज, एक ही साल में दो बार हो गया बैन

एक साल की मियाद खत्म होने के बाद ही यह गेंदबाज कर सकता है अपील

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Sep 20, 2019

akila_dananjaya_1.jpg

कोलंबो। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी ) ने एक बयान जारी कर बताया कि धनंजय के बॉलिंग एक्शन की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 से 18 अगस्त के बीच खेले गए टेस्ट मैच में मौजूद मैच अधिकारियों ने धनंजय के एक्शन को संदिग्ध पाया था।ॉ

29 अगस्त को चेन्नई में उनके एक्शन की जांच हुई जिससे पता चला कि उनका एक्शन गलत है। धनंजय को इससे पहले दिसंबर-2018 में प्रतिबंधित किया गया था लेकिन एक्शन में सुधार के बाद फरवरी-2019 में उन्हें एक बार फिर गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई।

यह दूसरी बार है जब उनके एक्शन को गलत पाया गया है जिसके कारण उन पर स्वत: ही 12 महीनों का प्रतिबंध लग गया। एक साल की मियाद खत्म होने के बाद धनंजय आईसीसी में एक्शन जांच की अपील कर सकते हैं।