20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धोनी-रोहित की लिस्ट में शामिल हुआ ये भारतीय खिलाड़ी’, पूर्व क्रिकेटर ने कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

IPL 2026: पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के एक बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। धोनी, रोहित और गंभीर के बाद बद्रीनाथ ने श्रेयस अय्यर को महानतम कप्तानों की लिस्ट में जगह दी है। अय्यर का पंजाब किंग्स वाला अवतार और मैनेजमेंट को हैंडल करने का अंदाज उन्हें बाकी कप्तानों से अलग बनाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 20, 2026

Shreyas Iyer IPL Captaincy, S Badrinath on Shreyas Iyer, Best IPL Captains List, Shreyas Iyer PBKS Performance, MS Dhoni vs Rohit Sharma vs Shreyas Iyer, IPL 2025 Finals PBKS, Shreyas Iyer KKR Title 2024.latest cricket news, cricket news , cricket news in hindi , trending cricket news,trending news, best captain of IPL 2025, shreyas iyer,

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

IPL 2026, Best Captain of IPL 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अय्यर को एमएस धोनी (MS Dhoni), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक बताया है। अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब जिताया और फिर 2025 में पंजाब किंग्स को उपविजेता बनाया। बतौर कप्तान उन्होंने अब तक 83 मैचों में से 48 में जीत हासिल की है।

श्रेयस महान कप्तानों में से एक

बद्रीनाथ ने कहा, 'अभी उनकी तुलना धोनी और रोहित जैसे दिग्गज कप्तानों से करना थोड़ा जल्दबाजी होगी। वे एक अलग स्तर पर हैं और भारतीय क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं। उन दोनों ने 5-5 खिताब जीते हैं। श्रेयस ने अभी तक एक KKR के अलावा उतने खिताब नहीं जीते हैं, लेकिन वो निश्चित रूप से उस लिस्ट में शामिल हैं। अगर आप आईपीएल के बेस्ट कप्तानों की लिस्ट बनाएंगे, तो मैं उन्हें धोनी, रोहित और गंभीर के ठीक बाद रखूंगा।' देखा जाए तो गौतम गंभीर की कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था।

प्रीति जिंटा को जवाब देना

IPL कप्तानी की चुनौतियों पर बात करते हुए बद्रीनाथ ने कहा, 'आईपीएल में कप्तानी करना मुश्किल काम है। एक तरफ आपके पास रिकी पोंटिंग और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होते हैं, तो दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी। आपको टीम मैनेजमेंट को संभालना होता है और प्रीति जिंटा के सवालों के जवाब भी देने पड़ते हैं। एक युवा कप्तान के तौर पर श्रेयस इन सब चीजों को बहुत खूबसूरती से संभालते हैं।'

अय्यर लोगों के चहेते

2025 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अय्यर का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने न सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि बल्ले से भी 604 रन बनाकर कमाल कर दिया। बद्रीनाथ ने आगे कहा, 'पंजाब किंग्स कई भारतीय फैंस की पसंदीदा टीम बन गई है क्योंकि वे युवाओं को मौका देते हैं। श्रेयस अय्यर लोगों के चहेते लीडर हैं। उन्होंने पिछले साल शानदार कप्तानी की और अकेले दम पर पंजाब को फाइनल तक ले गए। भारतीय टी20 टीम में वापसी करने के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर यह सीजन उनके लिए बहुत अहम होने वाला है।'

श्रेयस का कमाल

अय्यर ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.23 की औसत और 133.35 के स्ट्राइक रेट से 3,731 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 27 अर्धशतक दर्ज हैं।