2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC ने हांगकांग के 3 खिलाड़ियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, किए गए प्रतिबंधित

इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल ने सोमवार को हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया है। इन तीनों आरोपितों को फिलहाल अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Oct 2018, 9:31 PM IST

hongkong

ICC ने हांगकांग के 3 खिलाड़ियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, किए गए प्रतिबंधित

नई दिल्ली। हांगकांग की क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2018 में भारत के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए लाखों लोगों ने यह माना कि इस टीम का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन शैशवावस्था में ही हांगकांग के क्रिकेटरों पर गंभीर आरोप लगे है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हांगकांग के तीन खिलाड़ियों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए है। इन आरोपों के कारण तीनों खिलाड़ियों को फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। आईसीसी ने हांगकांग के इरफान अहमद, नदीम अहमद और हजीब अमजद पर भ्रष्टाचार निरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

तीनों खिलाड़ियों पर लगे 19 आरोप-
आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों पर 19 आरोप लगाए हैं। इरफान पर नौ आरोप हैं तो वहीं नदीम और हसीब पर पांच-पांच आरोप हैं। इन सभी खिलाड़ियों को जांच पूरी न हो जाने तक अस्थायी तौर से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए आठ अक्टूबर से 14 दिन की समय दिया गया है।

इरफान अहमद मूलत: पाकिस्तान से हैं-
इरफान अहमद एक पाकिस्तानी जन्मी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। इन्होंने हांगकांग के लिए छह वन डे इंटरनेशनल और आठ ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जनवरी 2016 में उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

नदीम भी पाकिस्तान मूल के-
नदीम अहमद पाकिस्तान में जन्मे हांगकांग के क्रिकेटर हैं। नदीम ने अबतक हांग कांग की ओर से 25 वनडे और 24 टी-20 मैच खेला है। इनके नाम पर वनडे में 38 विकेट जबकि टी-20 में 25 विकेट दर्ज है। नदीम ने अपना डेब्यू साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। हसीब अमजद ने हांगकांग की ओर से अबतक सात वनडे और 18 टी-20 मैच खेल चुके हैं।