23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC ODI Rankings: रैंकिंग में बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, विराट से निकले आगे, शुभमन गिल टॉप पर

आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 784 रेटिंग के साथ नंबर वन पर हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दो पायदान चढ़कर 756 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं तथा इस टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले विराट कोहली रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के बाबर आजम 770 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Mar 2025, 4:19 PM IST

India vs New Zealand Final

ICC ODI Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शुमार हो गये हैं। इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी फायदा मिला है।

आईसीसी की ताजा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल 784 रेटिंग के साथ नंबर वन पर हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दो पायदान चढ़कर 756 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं तथा इस टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले विराट कोहली रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के बाबर आजम 770 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं आईसीसी एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने शीर्ष दस में जगह बनाई है। कुलदीप यादव तीन पायदान की छलाग के साथ तीसरे स्थान पर आ गये है। टूर्नामेंट में 4.35 की इकॉनमी रेट के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा दसवें स्थान पर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।