2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका! ICC ने तैयार किया नया प्लान

Bangladesh T20 World Cup Matches New Venues: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग आईसीसी से की थी। अब बीसीबी की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है, क्‍योंकि आईसीसी उसके मैचों को शिफ्ट करने का नया प्‍लान तो बना रही है, लेकिन वेन्‍यू श्रीलंका के नहीं होंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 12, 2026

T20 World Cup 2026

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम। (फोटो- Cricbuzz)

Bangladesh T20 World Cup Matches New Venues: बांग्‍लादेशी खिलाड़ी मुस्‍तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद शुरू हुआ विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्‍लादेश T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैचों को भारत की जगह श्रीलंका में कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब तीन हफ्ते का समय शेष है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि बांग्लादेश की टीम अपने तय मैच खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं। ताजा रिपोर्ट, के अनुसार, बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि आईसीसी (ICC) भारत में ही दूसरे वेन्‍यू तलाश रहा है।

चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट करने की तैयारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी दूसरे वेन्यू तलाश रहा है, लेकिन वे श्रीलंका नहीं, बल्कि भारत के होंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप के मेजबान आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) और केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से बात की है। बांग्लादेश के मैचों को चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट करने के विकल्‍प पर विचार किया जा रहा है।

टीएनसीए और केसीए ने मैच होस्ट करने की इच्छा जताई

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि टीएनसीए और केसीए ने मैच होस्ट करने की इच्छा जताई है। चेपॉक पहले से ही वर्ल्ड कप का वेन्यू है और अभी सात मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है, जिसमें संभावित भारत-ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच भी शामिल है। माना जा रहा है कि टीएनसीए के अधिकारियों ने आईसीसी और बीसीसीआई को बताया है कि उन्हें बांग्‍लादेश के मैच कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि उनके पास आठ पिचें हैं।

मौजूदा शेड्यूल

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड के खिलाफ (14 फरवरी) को खेलने हैं। इसके बाद एक मैच नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई में खेलना है।

औपचारिक रूप से जवाब का इंतजार

बता दें कि आईसीसी ने अभी तक बांग्‍लादेश को औपचारिक रूप से जवाब नहीं दिया है और शायद आज सोमवार 12 जनवरी को ही ऐसा कर सकता है। इसके बाद भी आईसीसी द्वारा बीसीबी की मांग मानकर मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की संभावना कम लगती है, क्योंकि 7 फरवरी को टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मैचों को दूसरी जगह ले जाने में लॉजिस्टिक्स की समस्‍या होगी।

Story Loader