3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC T20 Rankings : सूर्यकुमार बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, पाकिस्तान के रिजवान से छीना ताज

ICC T20 Rankings : टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बहुत ही उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं। बुधवार को आईसीसी की ओर से जारी हुई ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए अपनी बल्लेबाजी के दम पर टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
icc-t20-rankings-suryakumar-yadav-become-no-1-t20i-batsman-of-world.jpg

सूर्यकुमार बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, पाकिस्तान के रिजवान से छीना ताज।

ICC T20 Rankings : बांग्लादेश से मैच के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बहुत ही उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसका लाभ उन्हें आईसीसी की ओर से जारी की गई टी20 रैंकिंग में भी मिला है। बुधवार को आईसीसी की ओर से जारी हुई ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव अब दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान से टी20 के बल्लेबाज किंग का ताज छीना है। बता दें कि टी20 में सूर्यकुमार ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंच सके हैं। मार्च 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद न सिर्फ सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी अपनी अलग पहचान कायम की है।

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

यहां बता दें कि सूर्यकुमार ने अब तक टीम इंडिया के लिए 37 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 13 वनडे भी खेले हैं। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 अंक हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी रिजवान के 842 अंक हैं। वहीं, 792 अंक के साथ न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे तीसरे स्थान पर हैं। इसी के साथ विराट कोहली भी टॉप टेन सूची में शामिल किए गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ भी की बेहतरीन बल्लेबाजी

बांग्लादेश के खिलाफ द एडीलेड ओवल में खेले जा रहे मैच में सूर्यकुमार ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने इस मैच में 16 गेंद पर 30 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ने इस मैच में बांग्लादेश के सामने 185 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत के लिए उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाए हैं। राहुल ने 32 गेंद पर 50 और कोहली ने 44 गेंद पर आठ चौकों और एक सिक्स की मदद से नाबाद 64 रन बनाए।

यह भी पढ़े - कोहली ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में जयवर्धन को छोड़ा पीछे

Story Loader