Virat Kohli breaks Record of Mahela Jayawardene : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत आज भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप-2 के इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहती है। वहीं, विराट कोहली के लिए भी यह मैच अहम था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने महेला जयवर्धने का टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब किंग कोहली टी20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट के बेताज बादशाह यानी नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने इस मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप करियर में 1001 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने के 1016 रन के रिकॉर्ड को तोड़कर उन्हें दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।