India vs Bangladesh t20 world cup 2022 : भारतीय टीम आज टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। यह मैच एडिलेड में भारतीय समय दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, लेकिन इस मैच से पूर्व ही भारत और बांग्लादेश के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भारत भी जानता है कि यह मुकाबला जीतना उसके लिए कितना महत्वपूर्ण है। मैच से पहले बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच में उलटफेर को लेकर बड़ा बयान दिया था। मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पर जब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से जवाब मांगा गया तो उनकी हंसी छूट पड़ी। जैसे-तैसे उन्होंने अपने आपको रोकते हुए ऐसा जवाब दिया कि फैंस का दिल जीत लिया।