India vs Bangladesh T20 World Cup : भारतीय टीम को यदि सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान बनानी है तो उसे आज बुधवार को एडिलेड में खेला जाने वाला ग्रुप-2 का मुकाबला बांग्लादेश से हर हाल में जीतना ही होगा। भारत के लिए मैच हारने या फिर रद्द होने की स्थिति में मुश्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से मेलबर्न में है, जहां पहले ही तीन मैच बारिश के चलते धुल चुके हैं। इसलिए टीम इंडिया इस मैच को बिलकुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि बांग्लादेश की टीम पहले भी बड़े टूर्नामेंट में कई बड़ी टीमों को हरा चुकी है।