India vs Bangladesh t20 world cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उलटफेर करने वाला बयान देकर अपने मंसूबे पहले ही जाहिर कर दिए हैं। ऐसे में बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि बांग्लादेशी टीम अभी तक खेले गए टी20 के 11 में से एक मैच में भारत हो हरा चुकी है तो दो मैच में आखिरी गेंद पर हारी है। आज जब भारत और बांग्लादेश की टीम एक बार फिर आमने-सामने होगी तो मुकाबला रोचक हो सकता है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने हमेशा टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दी है। बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन कर कई बार भारत को चौंकाया है। यही वजह है कि बांग्लादेश के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है तो आइये आज हम उन रिकॉर्ड के बार में बताते हैं।