3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Ranking: भारत की बादशाहत बरकरार, टॉप टेन में टीम इंडिया के 2 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम ICC की तजा टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है, बल्लेबाजी में विराट अपने दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 2:41 PM IST

VIRAT KOHLI WITH TEST CHAMPIONSHIP MACE

ICC Ranking: भारत की बादशाहत बरकरार, टॉप टेन में टीम इंडिया के 2 बल्लेबाज

नई दिल्ली। हाल ही में हेडिंग्ले में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और स्टुअर्ड ब्रॉड को टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। आईसीसी की सोमवार को जारी गेंदबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ब्रॉड को दो स्थान का तो वोक्स को एक स्थान का फायदा हुआ है। ब्रॉड अब 12वें स्थान पर आ गए हैं जबकि वोक्स को 34वां स्थान मिला है। विराट कोहली अपने पुराने स्थान पर ही बने हुए हैं। साथ ही भारतीय टेस्ट टीम नंबर 1 स्थान पर कायम है।


भारतीय टीम की बादशाहत बरकरार
भारतीय टेस्ट टीम अभी भी पहले स्थान पर बरकरार है। भारत के 125 अंक हैं, वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के 112 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरे पर, न्यूजीलैंड चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड को एक अंक का नुक्सान हुआ है, वहीं पाकिस्तान को एक अंक का फायदा हुआ है। श्रीलंका छठे, पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें, वेस्ट इंडीज नौवे और जिम्बाब्वे 10वें स्थान पर काबिज है।


टॉप 10 में भारतीय
बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं। टॉप 10 में बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा का भी नाम है। गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा का चौथा स्थान है, वहीं रविचंद्रन आश्विन पांचवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर में जडेजा को दूसरा स्थान और आश्विन को चौथा स्थान प्राप्त है।


ब्रॉड-एंडरसन और शादाब को हुआ फायदा
ब्रॉड ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली बारी में 38 रन देकर तीन विकेट और दूसरी पारी में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। ब्रॉड दो अंकों के फायदे के साथ 12वें स्थान पर आ गए हैं।उनके साथी पांच विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को तीन अंकों को फायदा हुआ है और वो पहले स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के कागिसो राबादा से पांच अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। लेग स्पिनर शादाब खान तीन स्थान की छालांग के साथ 93वें स्थान पर आ गए हैं। मोहम्मद आमिर और मोहम्मद अब्बास ने क्रमश: अपना 20वां और 32वां स्थान कायम रखा है।


बटलर की लम्बी छलांग
बल्लेबाजी में इंग्लैंड के जोस बटलर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। नाबाद 80 रन बनाने वाले बटलर 19 स्थान की छलांग के साथ 63वें स्थान पर आ गए हैं। सलामी बल्लेबाज और इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एलिस्टर कुक एक स्थान आगे बढ़ते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डोमिनिक बेस 23 स्थान के उन्नति के साथ 92वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजी में पहले स्थान पर प्रतिबंधित आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। दूसरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम है। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट तीसरे स्थान पर काबिज हैं। शीर्ष-10 में इंग्लैंड से सिर्फ रूट ही हैं जबकि पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज शीर्ष-10 में नहीं है।