
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने हाल ही में फुटबॉल मैच देखने के लिए दर्शकों को मैदान में आने की खास अपील की थी। इस इमोशनल अपील को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा सहित और भी कई दिग्गजों ने अपना समर्थन दिया था। अब छेत्री के इस अपील और कोहली सहित अन्य दिग्गजों से मिले समर्थन का असर दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज मुंबई में होने वाले मैच की सभी टिकटे बिक चुकी है।
सचिन तेंदुलकर ने किया था समर्थन-
सचिन तेंदुलकर ने भी सुनील छेत्री के अपील का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। तेंदुलकर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कम ऑन इंडिया... हम सब मिलकर स्टेडियम भर दें जब भी जहां भी हमारी टीम खेले। सोशल मीडिया पर सुनील छेत्री की अपील को जिस तरह से लोगों ने समर्थन दिया, उसका नतीजा यह हुआ कि आज के मैच की सभी टिकटे बिक चुकी है। जब आप आज के मैच की टिकट खरीदने के लिए बुक माई शो पर जाएगे, तो वहां सोल्ड आउट लिखा दिखेगा।
A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on
छेत्री ने अपील करते हुए की थी शुरुआत-
छेत्री ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए अपील किया था कि हो सकता है फुटबॉल फैंस को भारत कि फुटबॉल टीम से ज्यादा उम्मीद न हो, शायद इसलिए आप हमें सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल करते रहते हो। लेकिन मेरा यकीन मानिए फिल्ड में आकर अपनी टीम को खेलता देखिये, शायद आपके विचार टीम के लिए बदल जाए और आप हमारे लिये तालियां बजाने लगे। आपका समर्थन हमारे लिये बहुत जरूरी है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि चाहे गाली देने ही आएं लेकिन फिल्ड में आकर अपनी टीम को खेलता जरूर देखें ।
फुटबॉल के प्रति दर्शकों में उदासीनता -
दुनिया भर में फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी को बेहद पसंद करते हैं और उन्हें सर-आँखों पर बिठा कर रखतें हैं। भारत में यह समीकरण बिलकुल बदल जाता है खाली स्टेडियम्स इस बात की हमेशा से गवाह रहीं हैं । फुटबॉल के लिए दर्शकों का रुझान बढ़ें इसके लिए समय-समय पर प्रयास होतें रहें हैं । कभी चैरिटी मैच तो कभी सोशल मीडिया के माध्यमों से क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटीज ने भी अपनी तरफ से अथक प्रयास किये हैं, इस खेल के प्रति भारत में दर्शोकों कि दिलचस्पी बढ़ाने के लिए।
Updated on:
4 Jun 2018, 6:11 PM IST
Published on:
4 Jun 2018, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.