3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : डेनिस रूस की 23 सदस्यीय टीम में शामिल

डेनिस ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में कहा, मैं इस चीज को संभव बनाने में मदद करने वाले हर इंसान का शुक्रिया अदा करता हूं। हम देश के लिए संघर्ष करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 4 Jun 2018, 3:06 PM IST

fifa

FIFA 2018 : डेनिस रूस की 23 सदस्यीय टीम में शामिल

नई दिल्ली। विलारियल के विंगर डेनिस चेरीशेव ने इस माह आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए रूस की फाइनल 23 सदस्यीय टीम में स्थान हासिल किया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए दोस्ताना मैच में रूस के लिए डेनिस ने आधे घंटे से भी अधिक समय तक खेला था।

ये खबर भी पढ़े - नेमार की दमदार वापसी, शानदार गोल के दम पर क्रोएशिया को दी मात

ऑस्ट्रिया को हराया था रूस ने
रूस का यह दोस्ताना मैच 30 मई को ऑस्ट्रिया के खिलाफ हुआ था, जिसमें फीफा विश्व कप के मेजबान देश रूस ने 1-0 से जीत हासिल की थी। डेनिस ने इस मैच के जरिए कोच स्तानिस्लाव चेरचेसोव को दर्शा दिया कि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। डेनिस ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में कहा, "मैं इस चीज को संभव बनाने में मदद करने वाले हर इंसान का शुक्रिया अदा करता हूं। हम देश के लिए संघर्ष करेंगे।"

ये खबर भी पढ़े - फीफा विश्व कप पर पूनम पांडे ने शुरू किया नया वेब सीरीज, बेहद हॉट है इसका टीजर

अपने पिता का सपना पूरा करेंगे
रूस की राष्ट्रीय टीम से दो साल की अनुपस्थिति के बाद डेनिस को मार्च में ब्राजील और फ्रांस के खिलाफ दोस्ताना मैच के लिए टीम में शामिल किया गया। फीफा विश्व कप में खेलकर डेनिस अपने पिता और फुटबाल खिलाड़ी रहे दिमित्री का सपना पूरा करेंगे, क्योंकि वह अपने करियर में किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे।रूस को विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में उरुग्वे, मिस्र और साऊदी अरब के साथ शामिल किया गया।

रूस की टीम-

गोलकीपर : इगोर अकिनफीव, व्लादिमीर, गुबालोव, आंद्रेई लुनेयोव

डिफेंडर : मारियो फर्नादेस, सर्गेई इग्नासहेविक, व्लादिमीर ग्रानात, फेयोदोर कुद्रायाशोव, इलाया कुटेपोव, आंद्रेई सेमेयोवो, इगोर स्मोलनिकोव

मिडफील्डर : डेनिस चेरशेव, एलान जागोएव, एलेक्जेंडर गोलोविन, यूरी जानिस्की, डालेर कुजायेव, एलेक्जेंडर येरोकिन, युरी जिरकोव, एंटोन मिरानचुक, एलेक्जेंडर सामेदोव, रोमान जोबनिन

फारवर्ड : एर्टयोम जेउबा, एलेक्सी मिरानचुक, फेयोदोर स्मोलोव

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल