3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीफा विश्व कप पर पूनम पांडे ने शुरू किया नया वेब सीरीज, बेहद हॉट है इसका टीजर

फीफा विश्व कप पर भारतीय मॉडल पूनम पांडे ने एक नया वेब सीरीज शुरू किया है। इसका टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Jun 2018, 5:05 PM IST

poonam

फीफा विश्व कप पर पूनम पांडे ने शुरू किया नया वेब सीरीज, बेहद हॉट है इसका टीजर

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 के शुरू होने में अब महज 11 दिन ही बाकी है। रूस में होने वाले इस महासंग्राम के लिए दुनिया की 32 टीमे पुरजोर मेहनत तो कर रही है, वहीं इस मौके को भुनाने वाले लोग भी अब सामने आने शुरू हो गए है। क्रिकेट विश्व कप के समय भारत की जीत पर टॉपलेस होने का दावा करने वाली भारतीय मॉडल पूनम पांडे ने फीफा विश्व कप के लिए एक नया वेब सीरीज शुरू किया है। पूनम ने #naughtyfifa2018 के नाम से एक वेब सीरीज को शुरू किया है। इस वेब सीरीज में दुनिया भर की महिला फुटबॉल प्रंशसक अपने अनुभवों को साझा करेगी।

क्या है खास इस वेब सीरीज में -
पूनम पांडे की इस वेब सीरीज का टीजर सामने आ चुका है। इसमें पूनम नीतिन विरानी नामक सहयोगी के साथ इस वेब सीरीज के बारे में बता रही है। टीजर में नीतिन यह बताते दिख रहे है कि इस वेब सीरीज पर दुनिया भर से महिला फुटबॉल प्रेमी अपने पसंदीदा खेल फुटबॉल से जुड़े कुछ अनछुए पलों को साझा करेंगी।

वेब सीरीज से पूनम करेगी बड़ा धमाका-
इस सीरीज में पूनम बड़ा धमाका कर सकती है। पूनम के हॉट वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर है। ऐसे में फीफा पर शुरू हुई इस वेब सीरीज में पूनम किस तरह का कॉन्टेंट डालेगी, उसका अंदाजा आप लोगों को होगा ही। इस सीरीज का टीजर The Poonam पांडेय ऐप पर डाल दिया गया है। वीडियों में पूनम ने फुटबॉल जैसी दिखने वाली एक छोटी पोशाक पहन रखी है, जिसकी तुलना वो फुटबॉल से कर रही हैं, दर्शकों ने ट्विटर के माधयम से इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी हैं ।

कई बार विवादों में आ चुकी है पूनम -
मॉडल पूनम पांडे का विवाद के साथ चोली-दामन जैसा संबंध है। आपको याद होगा कि 2011 का वर्ल्ड कप जब पूनम ने अपने फैंस से वादा किया था की भारत कि जीत पर वो टॉप लेस हो जायेगी, फैंस को तब निराशा हाथ लगी थी। उनके इस पब्लिसिटी स्टंट के बाद उन्हें देश-दुनिया में नाम और कुछ फ़िल्में तो मिल गई लेकिन साथ ही उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल