15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC Test Team Ranking: 58 साल के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट पिच पर हुई इतनी बुरी हालत, 1965 में थी हुई थी दुर्दशा

Pakistan Test Ranking: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का लगातार प्रदर्शन का ग्राफ गिरता जा रहा है। टीम ने फरवरी 2021 के बाद से अपने घर में जीत हासिल करने में असफल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
PAK Test Ranking

Pakistan Test Ranking: बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने वाली इस टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी करारा झटका लगा है, और वो पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में दो स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गया है। यह 1965 के बाद से टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान का सबसे कम रेटिंग अंक हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला से पहले पाकिस्तान छठे स्थान पर था, लेकिन घरेलू धरती पर लगातार हार के कारण वह वेस्टइंडीज से नीचे खिसक गया है और अब उसके 76 रेटिंग अंक हैं। 1965 के बाद से यह पाकिस्तानी टीम की सबसे कम रेटिंग है।

10 में से 6 मैच हार चुकी है पाकिस्तान

यह गिरावट घरेलू टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए एक बड़ी टेंशन और फ्लॉप शो को उजागर करती है, जहां वे फरवरी 2021 से अपने पिछले दस मैचों में जीत हासिल करने में विफल रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने छह मैच गंवाए हैं और शेष चार ड्रॉ किए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अब बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला हार शामिल है। हाल ही में हुई हार पाक टीम के लिए शर्मनाक है, क्योंकि यह पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ पहली टेस्ट हार है।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर हैं। श्रृंखला में जीत का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में बांग्लादेश पर भी प्रभाव पड़ा, जहां वे इस चक्र में छह टेस्ट में तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: MMA डेब्यू में पाकिस्तानी पहलवान को धूल चटाने के इरादे से उतरेंगे भारत के संग्राम सिंह