ICC Women's T20 Rankings: आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा की टॉप-10 में वापसी हुई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हालिया समाप्त 5 मैचों टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की महिला टी-20 सीरीज में 158.56 की औसत से कुल 176 रन बनाए थे और स्मृति मंधाना के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। 21 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने इंग्लैंड की खिलाफ सीरीज के आखिरी रोमांचक महिला टी-20 मैच में टॉप स्कोरर थी, जिन्होंने 41 मैच में शानदार 75 रन की पारी खेली थी।