6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Women’s T20 World Cup: कितनी तैयार है हरमनप्रीत की #TeamIndia, 9 नवंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 2018 ICC महिला टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज में 9 नवंबर 2018 से 24 नवंबर 2018 के बीच खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:51 PM IST

HARMANPREET KAUR

ICC Women’s T20 World Cup: कितनी तैयार है हरमनप्रीत की टीम इंडिया, नवंबर में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। नवंबर के दूसरे हफ्ते से वेस्टइंडीज में महिला T20 विश्व कप शुरू हो रहा है और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है। हरमनप्रीत पहली बार किसी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत के ग्रुप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीम है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 9 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।


वर्ल्ड कप के लिए तैयार भारत-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप से पहले अपने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर श्रीलंका को 5 मैचों की T20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीम के खिलाफ भारत में खेली गयी 3 मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। पूर्व कप्तान मिथाली राज, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से भारत को खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम के साथ-साथ यह 3 खिलाड़ी भी जबरदस्त लय में है। इसके साथ ही टीम को जेमिमाह रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, मानसी जोशी, शिखा पांडेय और एकता बिष्ट से खास उम्मीदें होंगी।

भारतीय टीम- मिथाली राज, हरमनप्रीत कौर(C), स्मृति मंधाना(VC), पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, दयालान हेमलथा, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झुलन गोस्वामी, मानसी जोशी, शिखा पांडे

यह 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा-
इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश है। वहीं ग्रुप बी में भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड है। गुयाना, एंटीगुआ और सेंट लुसिया के मैदान पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे।


भारत के सभी मुकाबले-
9 नवंबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड(गुयाना), शाम 8:30(भारतीय समयानुसार)
11 नवंबर- भारत बनाम पाकिस्तान(गुयाना), शाम 8:30
15 नवंबर- भारत बनाम आयरलैंड(गुयाना), शाम 8:30
17 नवंबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(गुयाना), शाम 8:30

सेमीफाइनल में दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें जाएंगी। सेमीफाइनल का पहला मुकाबला ग्रुप ए की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा। वहीं दूसरा मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम का ग्रुप बी की टॉप टीम के साथ।
23 नवंबर- पहला सेमीफाइनल मुकाबला(एंटीगुआ), रात 1:30 बजे
23 नवंबर - दूसरा सेमीफइनल मुकाबला(एंटीगुआ), सुबह 5:30 बजे
25 नवंबर- फाइनल मुकाबला(एंटीगुआ), सुबह 5:30 बजे