
ICC World cup 2023 schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। वर्ल्ड कप 2023 के मैच 10 अलग -अलग मैदानों पर आयोजीय किए जाएंगे। इनमें से 9 मैदान ऐसे हैं जहां भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी। सिर्फ एक मैदान ऐसा है जहां बीसीसीआई ने करोड़ों रुपये खरचे हैं। लेकिन भारतीय का यहां कोई मैच नहीं है।
वर्ल्ड कप के मुक़ाबले हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। तैयारियों के लिए बीसीसीआई ने 5 भारतीय मैदानों पर कुल 500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इनमें से एक वेन्यू हैदराबाद का भी है। जहां कुछ महीनों पहले 117 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के स्टेडियम को नया स्वरूप देने में 100 करोड़ रुपये, हैदराबाद के लिए 117.17 करोड़ रुपये, कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन के लिए 127.47 करोड़ रुपये, मोहाली के पुराने पीसीए स्टेडियम के लिए 79.46 करोड़ रुपये और वानखेड़े के लिए 78.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सबसे ज्यादा पैसा हैदराबाद में खर्च किया गया है और यहां भारतीय टीम का एक भी मुक़ाबला नहीं रखा गया है। हैदराबाद में मात्र तीन मैच खेले जाएंगे। इनमें से दो मुकाबलोए पाकिस्तान खेलेगा। हैदराबाद में कुछ अभ्यास मैच जरूर खेले जाएंगे। इसके अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 अक्टूबर से तीन अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।
इस वर्ल्ड कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं फाइनल मैच के लिए भी 20 नवंबर रिजर्व डे के रूप में रहेगा। सभी नॉकआउट मैच डे-नाइट मैच होंगे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे शुरू होंगे।
Published on:
27 Jun 2023 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
