1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लचर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर गाज गिरनी तय, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दी साफ चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ कहा है कि यदि मौका मिलने के बाद भी खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे तो हमारे पास नए चेहरों के रूप में विकल्प है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Sep 2018, 5:37 PM IST

virat and msk

लचर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर गाज गिरनी तय, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दी साफ चुनौती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पिछले दिनों लचर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर सख्त रुख अख्तियार करने का संकेत दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद प्रसाद ने साफ कहा कि यदि खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। बताते चले कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरीके से फ्लॉप रही थी। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पूरे टेस्ट सीरीज में एक भी अर्धशतक लगा पाने में सफल नहीं हो सके थे।

युवा चेहरों को देंगे मौका- प्रसाद
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि मौका मिलने के बाद भी यदि खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करते तो हमारे पास विकल्प है। ऐसी स्थिति में हम घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे चेहरों को सामने ले कर आएंगे। बताते चले कि भारतीय टीम इस समय एशिया कप खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में है। एशिया कप की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से क्रिकेट के तीनों प्रारूप में दो-दो हाथ करना है। इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

बल्लेबाजी फेल रही थी इंग्लैंड में -
इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अधिकतर समय संघर्ष करते दिखे। सलामी बल्लेबाजों की नाकामी पर बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि ये सच है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज फेल रहे। लेकिन यह भी देखना होगा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज भी पूरे सीरीज में धारहीन दिखे। नंबर तीन और नंबर पांच पर पुजारा और रहाणे का प्रदर्शन मिलाजुला वाला रहा था। पुजारा और रहाणे के बारे में बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि उनके पास पर्याप्त अनुभव है। उन्होंने कई मौकों पर बढ़िया प्रदर्शन किया। लेकिन वह इससे भी बेहतर कर सकते थे।

गेंदबाजी से खुश लेकिन बल्लेबाजी से नाखुश-
इंग्लैंड दौरे पर टीम के ओवरऑल प्रदर्शन पर बात करते हुए प्रसाद भारतीय गेंदबाजी से खुश दिखे। लेकिन बल्लेबाजी प्रदर्शन से वो नाखुश थे। एशिया कप खेलने गई भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन को देख कर अगली सीरीज के लिए टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में धवन, पांड्या जैसे बल्लेबाजों के लिए इस सीरीज में रन बनाना जरूरी है।