नई दिल्ली। कुछ साल पहली आई सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' तो याद ही होगी। अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है जिसका टीजर गुरुवार को रिलीज़ हुआ। रजनीकांत की फ़िल्में अन्य कलाकारों से अलग होती है। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं और सभी रजनी की जमकर तारीफ करते हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को हुआ जब उनकी आने वाली इस फिल्म का टीजर दक्षिण अफ्रीका के स्टार फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने देखा। ताहिर ने इस टीजर की तारीफ करते हुए डरबन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने को कहा।