डीआरएस अब सोच समझ कर ही लेंगे
केएल राहुल ने कहा कि उन्हें खेद है कि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में डीआरएस का एक मौका गंवा दिया, जो महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के विकेट बचा सकता था। धोनी और कार्तिक दोनों को पगबाधा आउट दिया गया और अगर भारत के पास डीआरएस बचा होता तो इन दोनों के खिलाफ अंपायरों को अपने फैसले पलटने पड़ सकते थे।राहुल ने कहा ‘निश्चित तौर पर लगता है कि मुझे तब डीआरएस नहीं लेना चाहिए था। जब मैं क्रीज पर था तो मुझे लगा कि गेंद बाहर जा रही थी और मैंने तीसरे अंपायर की मदद ले ली।’ उन्होंने कहा, ‘कई बार आप बाद में डीआरएस की समीक्षा करते हो और तब लगता है कि आप इसे बाद के खिलाड़ियों के लिये छोड़ सकते थे।’ राहुल ने साथ ही यह भी कहा की भविष्य में डीआरएस वो सोच समझ क्र ही लेंगे ।