3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG टी20 सीरीज आज से, लाइव देखने के लिए बदलना होगा चैनल और ऐप

IND vs AFG T20 Series Live Streaming: साउथ अफ्रीका दौरे के बाद आज 11 जनवरी से भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। लेकिन, इस सीरीज के लिए चैनल और लाइव स्‍ट्रीमिंग ऐप बदल गया है। आइये जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल।

2 min read
Google source verification
ind_vs_afg_t20_series_live_streaming.jpg

IND vs AFG T20 Series Live Streaming: साउथ अफ्रीका दौरे के बाद अब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की ये आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। अपना आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में खेलने वाले रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्‍व करेंगे। वह विश्‍व कप से पहले इस आखिरी सीरीज को जीत के साथ खत्‍म करना चाहेंगे। ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। लेकिन, इस सीरीज के लिए चैनल और लाइव स्‍ट्रीमिंग ऐप बदल गया है। आइये जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल।


India vs Afganistan T20 Series का पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Afganistan T20 Series का दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Afganistan T20 Series का तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Afganistan T20 Series के तीनों मैच कितने बजे से खेले जाएंगे?

भारत बनाम अफगानिस्तान के सभी टी20 मैच भारतीय समयानुयार शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे।

India vs Afganistan T20 Series का लाइव टेलीकास्ट कौन से चैनल पर आएगा?

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल पर देख सकते हैं।

India vs Afganistan T20 Series की लाइव स्ट्रीमिंग कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर फ्री देख सकते हैं।

Story Loader