29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: क्या आज बारिश में धुलेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे, जानें राजकोट के मौसम का ताजा हाल

IND vs AUS 3rd ODI Weather Update : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इंदौर के मैच की तरह राजकोट में भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Sep 2023, 10:09 AM IST

ind-vs-aus-3rd-odi-rajkot-weather-update-and-saurashtra-cricket-association-stadium-pitch-report.jpg

क्या आज बारिश में धुलेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे, जानें राजकोट के मौसम का ताजा हाल।

IND vs AUS 3rd ODI Weather Forecast : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्‍ट्र क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ क्‍लीन स्विप करने के इरादे से उतरेगी। इंदौर में खेले गए मैच में बारिश ने खलल डाली थी। ऐसे में फैंस इस मुकाबले बारिश नहीं होने की दुआ कर रहे होंगे। इस अहम मुकाबले से पहले जानते हैं राजकोट के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?


वेदरडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, राजकोट में आज दोपहर 12 बजे 40 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इसके बाद मैच की शुरुआत 1:30 बजे 20 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बाद आसमान साफ होने का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है। ऐसे में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया मैच को शुरुआत में बारिश प्रभावित कर सकती है। बारिश के चलते टॉस और मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजकोट में न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। अब देखना ये होगा कि क्या बारिश मैच में बाधा डालती है या फिर फैंस पूरे मैच का लुत्‍फ उठा सकेंगे।

राजकोट की पिच का हाल

राजकोट की पिच की बात करें तो तीसरे मुकाबले में भी जमकर रन बरसने की उम्‍मीद है। सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्‍लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। यहां भी सतह सपाट रहती है, जिससे बल्‍ले पर गेंद अच्‍छे से आती है। ऐसे में एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई देखने को मिल सकती है। इस मैच में भी स्‍कोर 300+ तक बनने की उम्‍मीद है।