25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें स्क्वाड

ब्राउन को 2021 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। 28 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में न्यू साउथ वेल्स के लिए 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। कप्तान सोफी मोलिनक्स भी पीठ की समस्या के कारण मैच नहीं खेल पाएंगी। एलिसा हीली ही कप्तान होंगी। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। हीली ने रविवार को भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और 98 गेंद पर 158 रन की पारी खेली थी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Mar 02, 2026

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक खेला जाना है। (photo - ians)

India vs Australia Women test: वनडे सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक खेला जाना है। इस एकमात्र टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में जो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने रेचल ट्रेनमैन और मैटलन ब्राउन के रूप में दो युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ब्राउन और ट्रेनमैन दोनों ने पिछले अगस्त में ब्रिस्बेन में इंडिया ए के खिलाफ रेड-बॉल चार-दिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेला था।

यह अनकैप्ड जोड़ी इस सप्ताह पर्थ में टीम के साथ जुड़ेगी। दोनों के टीम में शामिल होने से गार्थ और एलिस पेरी की क्वाड इंजरी और सोफी मोलिनक्स की पीठ की शिकायत के बाद टीम में मजबूती आएगी। ट्रेनमैन पहली बार पेरी के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुई हैं। उन्हें क्वाड की समस्या है, और अगर वह समय पर ठीक हो जाती हैं, तो पर्थ में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगी। तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट की समस्या के कारण मैच से बाहर हैं।

ब्राउन को 2021 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। 28 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में न्यू साउथ वेल्स के लिए 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। कप्तान सोफी मोलिनक्स भी पीठ की समस्या के कारण मैच नहीं खेल पाएंगी। एलिसा हीली ही कप्तान होंगी। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। हीली ने रविवार को भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और 98 गेंद पर 158 रन की पारी खेली थी।

टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड -
ऑस्ट्रेलिया:
एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एश्ले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे।