IND vs BAN 2nd Test Day 5 Weather: भारत बनाम बांग्लादेश कानपुर टेस्ट करीब आठ सत्र बारिश से धुलने के बाद भी टीम इंडिया ने मुकाबले में जान डाल दी है। भारत ने मैच के चौथे दिन जिस तरह से विस्फोटक बल्लेबाजी की, उसके बाद जीत की उम्मीद जगी है। कानपुर टेस्ट पांचवें और आखिरी दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। अब सवाल ये है कि क्या आखिरी दिन भारत की बारिश बाधा बनेगी या फिर टीम इंडिया बांग्लादेश की दूसरी पारी को सस्ते में समेटकर भारतीय फैंस को जीत का तोहफा देगी। मैच से पहले जान लें आज 1 अक्टूबर को कानपुर के मौसम का हाल कैसा रहेगा?