26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN 3rd T20i: भारत ने T20 क्रिकेट में बनाया नया विश्व कीर्तिमान, आसपास भी नहीं ऑस्ट्रेलिया

IND vs BAN 3rd T20i: टीम इंडिया सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल में भले 300 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी लेकिन 200 का आंकड़ा पार करते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला जिसके आसपास भी ऑस्‍ट्रेलिया नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Oct 2024, 11:11 AM IST

IND vs BAN 3rd T20i: भारतीय टीम ने शनिवार को दशहरे के दिन हैदराबाद के मैदान पर जमकर आतिशबाजी की। भारतीय बल्‍लेबाजों ने जमकर रनों की वर्षा करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी। हालांकि वह टी20 इंटरनेशनल में 300 रनों के आंकड़े से महज 3 रन दूर रह गए। भारत ने 297 रन बनाए जो टेस्ट प्लेइंग नेशन का T20i क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इस मैच में 200 का आंकड़ा पार करते ही टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान भी बना डाला। भारत अब इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ डोमेस्टिक टी20 लीग और अन्‍य टी20 लीग में सबसे ज्यादा बार 200 रनों से अधिक का आंकड़ा पार करने के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। इस मामले में दूसरे पायदान पर समरसेट की टीम है।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स तीसरे पायदान पर

भारत ने हैदराबाद में रिकॉर्ड 37वीं बार 200 से अधिक रन एक पारी में बनाए। वहीं, समरसेट की टीम 36 बार मेंस क्रिकेट में ऐसा कमाल कर चुकी है। समरसेट इंग्लैंड की डोमेस्टिक टी20 लीग खेलती है। इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है जो आईपीएल और चैंपियंस लीग खेलती है और लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम है।

भारत से कोसों दूर ऑस्‍ट्रेलिया

आरसीबी भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। आरसीबी ने 33 बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा पार किया है। लिस्ट में 5वें नंबर पर यॉर्कशायर की टीम है। यॉर्कशायर 31 बार 200+ रन बना चुकी है जबकि ऑस्ट्रेलिया मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 बार 200+ स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है और ऑलओवर में भारत से कोसों दूर है।

यह भी पढ़ें : भारत आज ऑस्‍ट्रेलिया से हारकर भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, समझें पूरा समीकरण

मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीमें

37 - भारत

36 - समरसेट

35 - सीएसके

33 - आरसीबी

31 - यॉर्कशायर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग