
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत का दावा मजबूत, जानें फाइनल में पहुंचने के समीकरण।
WTC Points Table : भारत ने बांग्लादेश की टीम को दूसरे और आखिरी रोमांचकारी टेस्ट मैच में तीन विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में स्थित और अधिक मजबूत हो गई है। सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम दूसरे पायदान पर कायम है और फाइनल के महामुकाबले में जगह बनाने के बेहद करीब है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर वन पर है। आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह फाइनल मैच जून 2023 में ओवल में खेला जाना है।
बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट मैच से पूर्व टीम इंडिया 55.77 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी। जबकि 54.55 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर थी। यानी दोनों के बीच महज 1.22 अंकों का अंतर था। अगर भारतीय टीम ढाका में हार जाती तो दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच सकता था। वहीं अब बांग्लादेश को हराने के बाद भारत के 58.93 प्रतिशत अंक हो गए हैं और उसकी दूसरे स्थान पर स्थिति अधिक मजबूत हो गई है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के चार-चार टेस्ट बाकी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक 76.92 फीसदी अंक के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 13 मैचों में से आस्ट्रेलिया महज एक मैच ही हारी है। भारत को अभी चार टेस्ट मैच और खेलने हैं, जो फरवरी में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे। दक्षिण अफ्रीका को भी अभी चार ही मैच खेलने हैं, जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया और दो वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं।
यह भी पढ़े - भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, श्रेयस और अश्विन बने जीत के हीरो
भारत के फाइनल में पहुंचने के समीकरण
- डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम तीन मैच जीतने होंगे।
- भारत अगर अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देता है तो वह आसानी से पहुंच जाएगा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी चार मैच जीतकर भी नहीं पहुंच सकेगा।
- भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराता है तो थोड़ा मुश्किल होगा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका चारों मैचों को जीतकर फाइनल में पहुंच सकती है।
- वहीं, अगर भारत चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराता है तो दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कायम रहेंगी।
यह भी पढ़े - अश्विन ने तूफानी पारी खेल रचा इतिहास, शेन वार्न और कपिल देव के ये रिकॉर्ड तोड़े
Published on:
25 Dec 2022, 4:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.