
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)
India vs England 1st ODI: टी20 सीरीज हारने के बाद भारत अब इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में मिली हार का हिसाब भारत वनडे सीरीज जीतकर करना चाहेगा। ऐसे में आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि इस सीरीज को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IND vs ENG: कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
IND vs ENG: कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे मुक़ाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs ENG: कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे मुक़ाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 10.30 बजे होगा।
IND vs ENG: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज के मुक़ाबले?
भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IND vs ENG: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार और सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 61 में भारत को जीत मिली है। वहीं इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं, 2 मुकाबले टाई रहे और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। भारत ने इंग्लैंड में अब तक 44 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 18 में जीत हासिल की है। 23 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा, एक मैच टाई रहा और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।
Updated on:
13 Jul 2026 10:11 am
Published on:
13 Jul 2026 10:10 am
