13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड-आयरलैंड से हार के बाद गौतम गंभीर नहीं सपोर्ट स्टाफ की ‘चढ़ेगी बली’, इस कोच की होगी छुट्टी, BCCI करेगा फेरबदल

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे टीम के साथ बने रहेंगे, क्योंकि बोर्ड इन दोनों के काम से संतुष्ट है। हालांकि, फील्डिंग कोच टी. दिलीप की छुट्टी हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग में लगातार गिरावट देखी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 13, 2026

India's head coach Gautam Gambhir and others

BCCI सपोर्ट स्टाफ में फेरबदल करने वाला है। (photo - IANS)

BCCI to change Indian support staff: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने इन दोनों सीरीज में कई गलतियां कीं, जिसका खामियाजा यह हुआ कि भारतीय टीम 7 टी20 मुकाबलों में एक भी मैच नहीं जीत सकी। ऐसा माना जा रहा है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर पर गाज गिर सकती है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सपोर्ट स्टाफ में फेरबदल करने वाला है।

टी. दिलीप की छुट्टी हो सकती है

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने वाला है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे टीम के साथ बने रहेंगे, क्योंकि बोर्ड इन दोनों के काम से संतुष्ट है। हालांकि, फील्डिंग कोच टी. दिलीप की छुट्टी हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग में लगातार गिरावट देखी गई है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़ दिए थे।

दिलीप को एक्सटेंशन मिलने की संभावना बेहद कम

दिलीप का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिलने की संभावना बेहद कम है। वे राहुल द्रविड़ के समय से फील्डिंग कोच हैं। 2025 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। बीसीसीआई जल्द ही पूरे सपोर्ट स्टाफ को लेकर अंतिम फैसला ले सकता है, क्योंकि इस साल भारत को न्यूजीलैंड का अहम दौरा करना है।

BCCI करेगा भारतीय टीम के प्रदर्शन का रिव्यू

इसके अलावा बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई भारतीय मेंस टी20 टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेगा। उन्होंने कहा, "बात बहुत सीधी है। भारतीय टी20 टीम पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैचों में बुरे दौर से गुजर रही है। इसी वजह से हमें यह सीरीज खत्म होने के बाद रिव्यू करना होगा। फिलहाल पुरुष टी20 टीम का प्रदर्शन के मामले में बुरा दौर चल रहा है।"

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, "हमें देखना होगा कि उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और सीरीज खत्म होने के बाद हम निश्चित रूप से एक डिटेल्ड रिव्यू में इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड में 19 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद रिव्यू होगा।”