भारतीय क्रिकेट टीम के बुधवार को केंट में नेट सत्र ने संभवतः इस बात के साफ संकेत दिए कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम के शीर्ष छह खिलाड़ी कौन हो सकते हैं। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल को अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का सामना करते हुए देखा गया। ऐसे में माना जा रहा है कि केएल ही यशस्वी जायसवाल के जोड़ीदार होंगे। जबकि रोहित शर्मा के बाद साई सुदर्शन के टीम में शामिल होने पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि सुदर्शन नए सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि, हाल ही में हुए नेट सेशन में ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।