
आईपीएल के एक सीजन में कोहली जड़ चुके हैं 800 से ज्यादा रन (Photo - IANS)
Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया। अबतक आईपीएल में कुल 109 से ज्यादा शतक लग चुके हैं, लेकिन सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एक सीजन में दो या उससे ज्यादा शतक ठोके हैं। आइए, नज़र डालते हैं उन बल्लेबाजों पर।
विराट कोहली:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक लगाए थे। कोहली ने उस सीजन 16 मैच खेले, जिसमें 81.08 की औसत के साथ सर्वाधिक 973 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 छक्के और 83 चौके निकले। इसी के साथ वे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर आ गए। कोहली ने आईपीएल करियर में अब तक 267 मैच खेले हैं, जिसमें 39.54 की औसत के साथ कुल 8,661 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने सर्वाधिक 8 शतक लगाए। इसके अलावा, उनके बल्ले से 63 अर्धशतक भी निकले।
जोस बटलर:
इस लिस्ट में इंग्लैंड का यह क्रिकेटर कोहली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है। बटलर ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 17 मैच खेले, जिसमें 57.53 की औसत के साथ 863 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले। उस सीजन में बटलर ने 45 छक्के और 83 चौके लगाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में कुल 121 मैच खेले हैं, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस लीग में बटलर कुल 7 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।
शुभमन गिल:
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए। वह सीजन के शीर्ष बल्लेबाज रहे, जिन्होंने कुल 3 शतकों के साथ 33 छक्के और 85 चौके लगाए। गिल ने आईपीएल करियर में कुल 118 मैच खेले हैं, जिसमें 39.44 की औसत के साथ 3,866 रन बनाए हैं। गिल इस लीग में कुल 4 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा, उनके बल्ले से 26 अर्धशतक भी निकले हैं।
Published on:
19 Mar 2026 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
