
आईपीएल के एक सीजन में कोहली जड़ चुके हैं 800 से ज्यादा रन (Photo - IANS)
Indian premier league 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टीमों ने कमर कस ली है और सभी फ्रैंचाइज़ी अपने-अपने होम ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रही हैं। आईपीएल के बीते 18 सीजन में खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्कों की बरसात करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया। आइए, आईपीएल इतिहास के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 800 से ज्यादा रन कूटे।
विराट कोहली:
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक सभी 18 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले हैं। आईपीएल 2016 उनके करियर का सबसे अच्छा सीजन रहा था। इस सीजन में उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 81.08 की औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। यह किसी भी आईपीएल सीजन में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए। इसी के साथ वे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर आ गए। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38 छक्के और 83 चौके लगाए थे।
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने साल 2008 से अब तक कुल 267 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए। कोहली सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस लीग में उनके बल्ले से कुल 291 छक्के और 771 चौके निकले हैं।
शुभमन गिल:
गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में कहर बरपाया था। इस सीजन गिल ने 17 मैच खेले थे, जिसमें 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए थे। इस दौरान गिल ने 3 बार शतकीय पारियां खेलीं। गिल विराट कोहली के बाद आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने उस सीजन 33 छक्के और 85 चौके लगाए थे।
जोस बटलर:
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से 17 मैच खेलते हुए बटलर ने 57.53 की औसत के साथ कुल 863 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और इतने ही अर्धशतक निकले। इस सीजन बटलर के बल्ले से 45 छक्के और 83 चौके निकले।
डेविड वॉर्नर:
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 60.57 की औसत के साथ 848 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले। आईपीएल 2016 में वॉर्नर ने 31 छक्के और 88 चौके लगाए थे।
Updated on:
19 Mar 2026 08:30 am
Published on:
19 Mar 2026 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
