नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। सुबह के सेशन में ही भारत 4 महत्वपूर्ण विकेट गवां चुका है। रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत ने 5 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। भारत के पास 292 रनों की लीड हो चुकी है। ऐसे में भारत चाहेगा कि इंग्लैंड को चौथी पारी में कम से कम 400 रनों की लीड दी जाए। इस टेस्ट मैच में भारत की जीत की संभावना 92 प्रतिशत तक हैं।