7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं वाशिंगटन सुंदर, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

Washington Sunder Likely Ruled Out of IND vs ENG 3rd ODI: रविवार को लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के इस मैच से बाहर होने की पूरी संभावना है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 17, 2026

Washington Sundar injury, IND vs ENG 3rd ODI,

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर (Photo - BCCI)

Washington Sunder Likely Ruled Out: रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाना है। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लग सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण इस मैच से बाहर हो सकते हैं।

सुंदर को यह चोट कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान लगी थी, जिसकी वजह से वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सके। भारतीय टीम पहले से ही हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी के बिना खेल रही है। राणा टी20 सीरीज खत्म होने से पहले ही चोटिल हो गए थे और रेड्डी अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में सुंदर की चोट ने मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है।

कैसे लगी वाशिंगटन सुंदर को चोट?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन सुंदर का तीसरे वनडे से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है और वह कुछ समय के लिए एक्शन से दूर भी रह सकते हैं। यह घटना तब हुई जब मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेलकर अपना पहला रन दौड़ते समय उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। इसके बाद उनके लिए विकेटों के बीच दौड़ना काफी मुश्किल हो गया। इसका असर उनके खेल पर दिखा और दो गेंद बाद ही वह 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर जोस बटलर को कैच दे बैठे।

कोच और कप्तान ने क्या कहा?

विराट कोहली के आउट होने के बाद सुंदर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी। टीम इंडिया को एक और बड़ी पार्टनरशिप की उम्मीद थी। मैच के बाद भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया, 'सुंदर को पहले रन के दौरान ही चोट लग गई थी। अगली गेंद पर वह आउट हो गए। हम वहां से एक अच्छी साझेदारी चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमने जल्द ही अक्षर पटेल और शिवम दुबे के विकेट भी गंवा दिए।'

वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी माना कि सुंदर की चोट से टीम की लय खराब हुई। गिल ने कहा, 'वह हमारी टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। उनके चोटिल होने से हमें अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। अगर वह होते तो बल्लेबाजी के दौरान दबाव कम करने में मदद कर सकते थे। जब आप बीच मैच में ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको तुरंत सोचना पड़ता है कि अब गेंदबाजी कौन करेगा। इससे हमारे मोमेंटम को जरूर नुकसान पहुंचा।'