17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: क्या लॉर्ड्स में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलेंगे Rohit Sharma? जानें सेलेक्टर्स ने उनसे क्या कहा

IND vs ENG Lords ODI के बाद रोहित शर्मा के वनडे करियर खत्म होने के चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चयनकर्ता अब 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर देना चाहते हैं।
2 min read
Google source verification
Rohit Sharma

रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Rohit Sharma Last Match Update: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार से बड़ी खबर ये है कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा शुरू हो गई है। कार्डिफ में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 26 रन बनाए। इस मैच के बाद क्रिकेट जगत में ये चर्चा शुरू हो गई कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा आखिरी मैच खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित को वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा।

जायसवाल को दिया जा सकता है मौका

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने 50 ओवर के फॉर्मेट में इस अनुभवी बल्लेबाज को टीम में शामिल न करने का फैसला किया है। वे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 की तैयारी के लिए युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को खेलने का ज्यादा मौका देना चाहते हैं।

बीसीसीआई के सूत्र ने ​​कहा, "चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि अब वे रोहित शर्मा को वनडे टीम में नहीं चुनेंगे। अगर वह सम्मानजनक तरीके से संन्यास लेना चाहते हैं या तुरंत संन्यास नहीं लेना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला है। हालांकि, संदेश साफ है कि चयनकर्ता रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद उन्हें वनडे टीम में नहीं चुनेंगे।"

सेलेक्टर्स क्यों ले सकते हैं ये फैसला

रोहित शर्मा की हालिया फॉर्म को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण ये फैसला लिया गया है। BCCI अधिकारी ने आगे कहा, "चर्चा यह है कि रोहित कुछ समय से अपनी बेहतरीन लय में नहीं खेल रहे हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बाहर बैठना पड़ रहा है। इसी अंतर ने चयनकर्ताओं को रणनीति पर फिर से सोचने के लिए मजबूर किया है। अभी तो यह लगभग तय लग रहा है कि लॉर्ड्स में रविवार का मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के तौर पर रोहित का आखिरी मैच हो सकता है।"

टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास

बता दें कि रोहित पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने भारत को 2024 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के कुछ समय बाद ही यह फैसला लिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के बीच में विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। वह 50-ओवर वाला फॉर्मेट इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

7 मई, 2025 को इंग्लैंड के पांच मैचों के दौरे से पहले रोहित ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया और जल्द ही शुभमन गिल को वनडे कप्तान बना दिया गया था। 287 वनडे मैचों में रोहित ने 11,757 रन बनाए हैं और 50-ओवर के फॉर्मेट में सबसे आक्रामक और भरोसेमंद ओपनर्स में से एक के तौर पर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। रोहित ने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। उनकी आक्रामक सोच और अच्छी कप्तानी की बदौलत भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती, जो यूएई में खेली गई थी।