India vs England 3rd Test Day 3: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन लंच से ठीक पहले ऋषभ पंत को जिस तरह विपक्षी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने रन आउट किया, उसकी सराहना की।भारतीय पारी का 66वां ओवर शोएब बशीर लेकर आए थे। ओवर की तीसरी गेंद को ऋषभ पंत ने ऑफ साइड में खेला। शॉट खेलते ही वह रन के लिए दौड़ पड़े। दूसरे छोर पर खड़े राहुल ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, पंत कुछ सेकंड के लिए हिचकिचाए थे। इसका फायदा बेन स्टोक्स ने उठाया और सीधे विकेट पर हिट करते हुए पंत को रन आउट कर दिया।