31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG 4th Test: दूसरे दिन भारत को मजबूत पकड़ बनाने के लिए करने होंगे ये 3 बड़े काम

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन मैच में मजबूत पकड़ बनाने के लिए भारतीय टीम को इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को जल्द आउट करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 3 Sep 2021, 4:06 PM IST

team_india.jpg

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टेस्ट मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने खेल शुरू होते ही क्रैग ओवरटन का विकेट चटका दिया है। लेकिन अब भी इंग्लैंड पर पकड़ मजबूत करने के लिए भारत को 3 और काम करने होंगे। जिससे इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर धकेला जा सकता है। इस समय इंग्लैंड के 4 विकेट गिर चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास चौथे टेस्ट में वापसी करने का सुनहरा मौका है। लेकिन बशर्ते गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी का नजारा पेश करना होगा। तो आइए नजर डालते उन तीन कामों पर जो टीम इंडिया करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल सकती है।

डेविड मलान
इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान को टीम इंडिया को पहले सेशन में ही आउट करना होगा। क्योंकि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिस तरह से तीसरे टेस्ट मैच में 70 रनों की पारी खेली थी। वह काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। डेविड मलान फिलहाल 31 रन बनाकर क्रीज पर है अगर वह अर्धशतक बना लेते तो फिर भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—धोनी के टेस्ट से संन्यास को लेकर शास्त्री ने किया खुलासा, बोले-'वो चाहते थे 100 मैच खेल सकते थे'

इंग्लैंड को 200 रन के अंदर करना होगा आउट
अगर टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो इंग्लैंड की पूरी टीम को 200 रन के स्कोर पर अंदर ही आउट करना होगा। अभी इंग्लैंड, भारत से 133 रन पीछे है। ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड को 200 रनों के अंदर आउट करना जरूरी है।

भारत की सलामी जोड़ी को करनी होगी बड़ी साझेदारी
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा को दूसरी पारी में बड़ी साझेदारी करनी होगी। जिससे भारत दूसरी पारी में मेजबान के खिलाफ मजबूत बढ़त बना सके। हालांकि, ये दोनों बल्लेबाज भारत की पहली पारी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और भारत ने महज़ 28 रनों पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए थे, लेकिन उम्मीद करते हैं कि ये दोनों दूसरी पारी में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे।