28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MATCH BRIEF: विराट बनाएंगे यह रिकॉर्ड, कैसी रहेगी ओवल की पिच और इस मैदान पर क्या रहा है भारत का रिकॉर्ड

भारत यह मैच सम्मान बचने के लिए खेलेगी वहीं दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई देना चाहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 12:18 PM IST

VIRAT AT OVAL

MATCH BRIEF: विराट बनाएंगे यह रिकॉर्ड, कैसी रहेगी ओवल की पिच और इस मैदान पर क्या रहा है भारत का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सॉउथैम्टन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से यहां ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को साउथम्पटन में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। इसी के चलते भारतीय टीम इस मैच में कई बदलाव भी कर सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी, कुक इस मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।


कब-कहां होगा मैच, कैसी रहेगी पिच -
शुक्रवार, सितम्बर 7, 2018 को यह मैच इंग्लैंड की राजधानी लंदन के किआ ओवल मैदान में खेला जाएगा। मैच से पहले इसी हफ्ते में इस मैदान पर बारिश हुई है, ओवल की पिच सच्ची और फ्लैट रहेगी। 4 कठिन मुकाबलों के बाद दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए यह एक अच्छी खबर है। मैच के पांचों दिन मौसम सही रहने की उम्मीद है।


क्या आप जानते हैं, रोचक तथ्य-
1. अगर विराट कोहली इस मैच में 59 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है जिन्होंने 2002 दौरे पर 602 रन बनाए थे।

2. इंडिया ने ओवल मैदान पर अपने पिछले दो टेस्ट मैच पारी के अंतर से गंवाए हैं। 2011 में भारत पारी और 8 रन से हारा था वहीं 2014 में उसे पारी और 244 रनों से मैच गंवाना पड़ा था।

3. सलामी बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अपने बीच कुल 30 पारियां खेली हैं जिनमे से कोई भी 50 रन से अधिक बनाने में कामयाब नहीं रहा है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में कोई भी सलामी बल्लेबाज 50 रन नहीं बना सका हो।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स।