4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट के लिए दिया प्लेइंग XI का नया फॉर्मूला, रजत और सरफराज दोनों का डेब्‍यू!

IND vs ENG 2nd Test: इंग्‍लैंड के खिलाफ पहला टेस्‍ट हारने के बाद रोहित शर्मा के लिए विशाखापट्टनम टेस्‍ट के लिए प्‍लेइंग 11 चुनना आसान नहीं होने वाला है। इसी बीच क्रिकेट एक्‍सपर्ट आकाश चोपड़ा नया फॉर्मूला देकर रोहित शर्मा की मुश्किलों को आसान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
ind_vs_eng_2nd_test_probable_playing_11.jpg

IND vs ENG 2nd Test: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किल आसान कर दी है। उन्‍होंने ऐसा फॉर्मूला दिया है, जिससे रोहित शर्मा एक साथ रजत पाटीदार और सरफराज खान दोनों का डेब्‍यू करा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए उन्‍हें शुभमन गिल या फिर श्रेयस अय्यर को भी बाहर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि विशाखापट्टन में रोहित शर्मा अगर 5 गेंदबाज की जगह 4 गेंदबाज के फॉर्मूले को अपनाएंगे तो उनकी मुश्किल आसान हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि भारत की बल्‍लेबाजी में अनुभव की कमी है, ऐसे में इस विभाग को मजबूत करना ज्‍यादा जरूरी है।


दरअसल, विराट कोहली निजी कारण से पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। वहीं हैदराबाद टेस्ट में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इंजर्ड हो गए थे। ऐसे में ये दोनों भी दूसरा टेस्‍ट नहीं खेलेंगे। भारत के पास अब महज एक अनुभवी बल्लेबाज खुद कप्तान रोहित शर्मा हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरे टेस्‍ट में भारत की प्‍लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि भारत को इसके चयन में असमंजस है। ये बेहद बुरी खबर है।

'सरफराज खान के साथ रजत पाटीदार दोनों का डेब्यू'

उन्‍होंने कहा कि आप चाहते हैं कि सभी को खिला लें और सरफराज खान के साथ रजत पाटीदार दोनों का डेब्यू करा दें। आप कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को भी खिलाना चाहते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको 11 की जगह 12 प्‍लेयर्स को खिलाना होगा, क्योंकि फिर आपको गिल या श्रेयस अय्यर को ड्रॉप करना होगा। अन्यथा आपकी टीम नहीं बनेगी। ये बड़ी मुश्किल है।

5 की जगह 4 गेंदबाज

चोपड़ा ने आगे कहा कि मैं 5 गेंदबाजों की जगह 4 गेंदबाज खिलाना पसंद करूंगा। जिसमें तीन स्पिनर और एक तेज गेंदबाज होगा। मेरे पेसर के रूप में जसप्रीत बुमराह और तीन स्पिनर कुलदीप, अक्षर और अश्विन होंगे। इस तरह मेरे पास एक लेफ्ट आर्म स्पिनर, एक ऑफ स्पिनर और एक खब्‍बू लेग स्पिनर होगा। मैं 5 गेंदबाजों के फॉर्मूले को अभी छोड़ना चाहूंगा, क्योंकि हमारे बल्‍लेबाज उतनी अच्‍छी फॉर्म में नहीं हैं।

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।